सफाई कर्मियों की छुट्टियां निरस्त आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर विरोध
चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व में परिषद सफाई कर्मचारियों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती का अवकाश को निरस्त करने का विरोध किया है। नगर परिषद ने 18 अप्रैल तक सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जबकि आंबेडकर जयंती का अवकाश है। इसी तरह दो अक्टूबर गांधी जयंती का अवकाश भी निरस्त कर दिया गया था। सीएम के जिले में प्रस्तावित दौरे को देखते हुए 14 अप्रैल का अवकाश निरस्त किया है। जबकि सीएम के 15 अप्रैल को श्रीसांवलियाजी से दौरा शुरू कर 18 अप्रैल को शहर के ऑडिटोरियम में जनसंवाद करेंगी।