महिला को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ | महिला के फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने व उसका पीछा करने के आरोप में एक युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कोतवाली के एसआई संग्रामसिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भोईखेड़ा क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि एक युवक उसके फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है। उसका पीछा करता है। इस पर गंगरार निवासी राजू पुत्र भैरूलाल सोनी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।