कलशयात्रा के साथ आज शुरू होगी भागवत कथा
गंगधार. पाडलिया में श्री राम मंदिर जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गांव में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू होगी। कथा का वाचन वृंदावन के पंडित कृष्णकांत द्वारा किया जाएगा। 23 अप्रैल को भगवान श्रीराम लक्षण सीता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर पर कलश रोहण यज्ञ की पूर्णाहुति व महाप्रसादी का वितरण होगा।