जांगिड़ ने होमगार्ड समादेष्टा का कार्य संभाला
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
भीलवाड़ा में पदस्थापित राजेंद्रकुमार जांगिड़ ने सोमवार को होमगार्ड समादेष्टा का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर कंपनी कमांडर चन्द्रभान बुनकर, प्लाटून कमांडर बलवीरसिंह गुर्जर, अवैतनिक प्लाटून कमांडर कमलेश तेली, राधाकिशन, मनोजकुमार एवं होमगार्ड प्लाटून द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जांगिड़ ने बताया कि जिले में 800 से अधिक होमगार्ड के जवान पुलिस के साथ मिलकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जांगिड़ ने कार्यभार संभालने के बाद होमगार्ड के अधिकारियों की बैठक भी ली।