आधा दर्जन स्थानों पर लगी आग से घरेलू सामान जला
चित्तौड़गढ़ | जिले में आधा दर्जन स्थानों पर आग लगने से नुकसान हुआ है। शहर के मधुवन क्षेत्र निवासी एबी सिंह के मकान के एक कमरे में लगी आग से अालमारी, किताबें व अन्य सामान जल गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस व नगरपरिषद की दमकल ने पहुंच कर आग बुझाई। आग के कारणों का पता नहीं चला। चामटीखेड़ा में भी खाली भूखंड पर झाड़ियों में आग लग गई। बेगूं के नंदवई के पास जंगल तथा आवरीमाता के पास एक खेत में पड़े खाखले में आग लग गई। लालजी का खेड़ा में एक खेत व धनेत कलां में एक रोड़ी में आग लगी। मंगलवाड़-उदयपुर मार्ग स्थित टोल नाके के पास एक खड़े ट्रक की केबिन में भी आग लगने पर उदयपुर जिले से आई दमकल ने काबू पाया।