पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईआरसीटीसी को आधार से लिंक पर Rs.10 हजार मिलेंगे

आईआरसीटीसी को आधार से लिंक पर Rs.10 हजार मिलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ऑन लाइन रेल का टिकट खरीदने वालों में रुझान बढ़ाने के लिए दस हजार रुपए की इनामी योजना निकाली है। ऑनलाइन टिकट खरीदने के दौरान आधार कार्ड को आईआरसीटीसी से जोड़ना होगा।

इसमें लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, विजेता को दस हजार रुपए दिए जाएंगे। वे लोग जो अपने ऑनलाइन खाते को आधार से लिंक करेंगे आईआरसीटीसी उनमें से चयनित विजेताओं को 10 हजार रुपए देगा। जून 2018 तक का समय इसके लिए दिया गया है। रेलवे के अधिकारी बताते हैं कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य कैसलैस योजना को बढ़ावा देना है। इसमें भाग लेकर मंडल के वे यात्री जो ऑनलाइन टिकट लेते हैं, विजेता हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...