पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपात स्थिति में सहायता मांगने के लिए रेलवे ने बनाया मदद एप

आपात स्थिति में सहायता मांगने के लिए रेलवे ने बनाया मदद एप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

.रेलवे में अब ट्विटर, फेसबुक, हेल्पलाइन, शिकायत रजिस्टर सहित मदद एप (मोबाइल एप्लीकेशन फॉर डिजायर्ड असिस्टेंस टूरिंग ट्रैवल) से भी शिकायत दर्ज की जा सकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे यह एप इसी माह लॉन्च करने जा रहा है। यात्री खाने की गुणवत्ता, गंदे शौचालय, टीटी या स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार, चोरी और लूट संबंधी शिकायत सहित आपात सेवाओं के लिए भी मदद मांग सकेंगे। इस प्रकार यात्रियों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए रेलवे के 15 माध्यम हो जाएंगे। एप के जरिए विभागों के संबंधित अधिकारियों तक सीधे शिकायत पहुंच जाएंगी। ऑनलाइन कार्रवाई हो सकेगी। इस तरह से शिकायतों का पंजीकरण और निवारण की पूरी प्रक्रिया तेजी से हो सकेगी।

ऐसे कर सकेंगे शिकायत: यात्री शिकायत पीएनआर टाइप कर दर्ज कर सकेंगे। पंजीकरण के समय एसएमएस के जरिए उन्हें एक आईडी मिलेगी। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में व्यक्तिगत एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। एप में महीने में मिलने वाली शिकायतों और भारतीय रेलवे द्वारा उनके निवारण के बारे में जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...