भगवान परशुराम का मंदिर बनेगा
चित्तौड़गढ़ | सर्व ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन सहित युवाओं ने भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना कर जिले का प्रथम परशुराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। अभिषेक मेनारिया ने बताया कि सेंती स्थित गायत्री मंदिर परिसर में जिलेभर से आए समाज जनों की उपस्थिति में मूर्ति को मंत्रोच्चार सहित भूमि शुद्धिकरण कराकर स्थापित किया। मेनारिया ब्राहम्ण समाज के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज मेनारिया, सेवानिवृत डीएसपी ओमप्रकाश उपाध्याय, भूमि विकास बैंक चेयरमैन कमलेश पुरोहित, नेता प्रतिपक्ष संदीप शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, गिरीश मोड, नारायण शर्मा, भगवानलाल तड़बा, पवन शर्मा, भैरूलाल शर्मा आदि ने विचार रखे।