पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीरा मंदिर व पीजी कॉलेज में बांधे परिंडे

मीरा मंदिर व पीजी कॉलेज में बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | जिले में तेज गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य जारी है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शक्तिसिंह राठौड, बीसीसीआई लेवल प्रथम के कोच करणसिंह पंवार, आरसीए स्कोरर चक्रपाणि भट्ट, धर्मेंद्रसिंह राव, यशपाल बाफना, फोटोग्राफर गोपाल शर्मा सहित अन्य ने किले पर मीरा मंदिर के आसपास परिंडे बांधे। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प एसएफडी ने महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में परिंडे बांधे। पीजी काॅलेज इकाई अध्यक्ष महेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि प्राचार्य राजमल कोचेटा की उपस्थिति में कालेज परिसर में एसएफडी जिला संयोजक पहलवान सालवी, नगर संयोजक गोविंद ईनाणी, कमल प्रजापत, सुमीत जीनगर, अजय धाकड़, देवीलाल गुर्जर, वैभव चौबीसा सहित कार्यकर्ताओं ने परिंडे बांधे।

खबरें और भी हैं...