पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को मंडी संबंधि जानकारी देंगे

किसानों को मंडी संबंधि जानकारी देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | मंडी यार्ड में व्यवसाय के लिए व्यापार मंडल अनाज की बैठक कृषि उपज मंडी समिति में हुई, जिसमें कई निर्णय लिए गए। नाहरसिंह चित्तौड़ीखेड़ा ने बताया कि बैठक में शहरी व्यापारियों द्वारा फर्म को सूचित किए जाने के बाद भी कुछ प्रतिनिधियों के नहीं आने पर रोष जताया गया। मंडी यार्ड में दुकानें, गोदाम की दरें अन्य मंडियों से पांच गुना अधिक है। खुदरा व्यापारी व इंडस्ट्रीयल व्यवसायियों को आबंटन नहीं होना, प्लेटफार्मों पर छाया, माल सुरक्षा प्रबंधन, शहर में कृषि जिंसों की खरीद पर रोक लगाने, यार्ड में कृषि जिंसों की नीलामी प्रारंभ करने के अलावा जिंसों की नीलामी प्रारंभ करने के तहत अधिकाधिक जानकारी देकर किसानों को प्रेरित किए जाने पर चर्चा हुई। व्यापारी फर्म अनिल अभिकरण, लादूलाल, झंवरीलाल, अभय लोढा, मनीषकुमार, रामकुमार, राजेश चेचानी, नवलखा, त्रिलोक जाट, शांतिलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...