सुभाष चौक पर सट्टा लगाते गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ | शहर के सुभाष चौक में सोमवार शाम सट्टा पर्ची काटते दो जनों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाली के हेड कांस्टेबल जगवीरसिंह ने सुभाष चौक में प्रतापनगर रामद्वारा मंदिर के पास निवासी अनवर खान पुत्र अलादिया खान, जयपुर गोविंदपुरा हाल सदर बाजार बड़ी गुवाड़ी निवासी जितेंद्र पुत्र बाबूलाल टेलर को सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया और 2280 रुपए जब्त किए।