चिड़ावा-अडूका रोड पर अतिक्रमण मामले में दो सप्ताह में जवाब दें : कोर्ट
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
चिड़ावा-अडूका रोड पर अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट ने कलेक्टर व सूरजगढ़ तहसीलदार को दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है। अडूका निवासी हरदयाल सिंह की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दायर कर चिड़ावा रेलवे स्टेशन से अडूका तक सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। बताया कि 7 मीटर चौड़ी सड़क अतिक्रमण की वजह से सकड़ी हो गई है। आमजन को परेशानी हो रही है। सरकार की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता धर्मवीर ठोलिया व एड. हिमांशु ठोलिया ने अतिक्रमण संबंधी जांच के लिए समय मांगा है। कोर्ट ने कलेक्टर व सूरजगढ़ तहसीलदार को दो सप्ताह में जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं।