पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • नाबालिग को शादी के लिए जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का मुकदमा दर्ज

नाबालिग को शादी के लिए जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का मुकदमा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काणिका की ढाणी तन गुढ़ा बावनी में शादी के लिए नाबालिग लड़की को उठा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक महेश बावरिया ने रिपोर्ट दी कि वह खेतों में गायों की रखवाली करता है। उसकी प|ी एवं दो नाबालिग बेटी आठ अप्रैल को तंबू में सोई हुई थी। वह बाहर गया हुआ था। धमोरा निवासी मुकेश, राजेश, पांचू, श्योकी देवी एवं चंवरा निवासी गीगाराम व ग्यारसी देवी रात करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो में सवार होकर आए। तंबू में सो रही उसकी नाबालिग बेटी का मुंह बंद कर जबरन गाड़ी में डालने लगे। उसकी प|ी ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग लड़की को ले गए। रिपोर्ट में महेश ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी बेटी की जबरन शादी कराना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...