बगड़ में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
बगड़ | पूर्व विधायक डाॅ.मूलसिंह शेखावत व पूर्व पार्षद अजयसिंह शेखावत के नेतृत्व में सोमवार को बरगद व पीपल पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। झुंझुनूं चिड़ावा रोड पर रिद्धी-सिद्धी हनुमान मंदिर पीरामल स्कूल, चौराहा व तिराहा बस स्टेंड आदि जगह पर लगाए गए परिंडों में लालचंद सैनी, सुदर्शन चौमाल, सतीश मरोलिया, बिहारीलाल आदि ने सहयोग किया।