झालरापाटन-उज्जैन एनएच 552 जी घोषित, अब जिले से 2 नेशनल हाइवे गुजरेंगे
रायपुर. रायपुर-उज्जैन मार्ग। अब यह नेशनल हाइवे 552 जी घोषित हो चुका है।
फोरलेन की संभावना तलाशेंगे
झालरापाटन से उज्जैन तक घोषित किए गए नए नेशनल हाइवे का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए फोरलेन की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सबसे पहले इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति होगी, जो यहां सर्वे करेगा कि किस श्रेणी के कितने वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। इसी सर्वे के आधार पर इसको फोरलेन में बदला जाएगा। नए नेशनल हाइवे का निर्माण जंक्शन के रूप में होगा। नेशनल हाइवे की गाइड लाइन के अनुसार यहां पर काम करवाया जाएगा। इसमें सड़क की ऊंचाई से लेकर गुणवत्ता तक काफी बेहतर होती है।
एनएच बनने से ये फायदे होंगे
नेशनल हाइवे के निर्माण के बाद झालावाड़ का संपर्क सीधे एमपी से हो जाएगा। झालरापाटन व्यापारिक नगरी से व्यापारिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएगी। अभी हालात ये हैं कि झालरापाटन से रायपुर तक तो मार्ग ठीक है, लेकिन जैसे ही मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं वैसे ही सिंगल रोड आने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। सोयत से लेकर उज्जैन तक खराब सड़क पर चलना पड़ता है। इसके चलते झालरापाटन से उज्जैन पहुंचने में 4 घंटे लगते हैं। जब यहां नेशनल हाइवे का निर्माण होगा तो यह दूरी ढाई से तीन घंटे में पूरी हो सकेगी।