पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • गांव पाड़लिया में खेल मैदान और यात्री प्रतीक्षालय का किया लोकार्पण

गांव पाड़लिया में खेल मैदान और यात्री प्रतीक्षालय का किया लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमहला. विकास गौरवयात्रा के तहत शुक्रवार को शिलान्यास करते विधायक।

चाैमहला। विकास गौरव यात्रा के 13 वें दिन गंगधार पहुंचने पर सेन समाज के लोगों ने विधायक रामचन्द्र सुनारीवाल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने सेन समाज के गुरु के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा ग्राम पंचायत पाड़लिया पहुंची। जहां डग विधायक आरसी सुनारीवाल ने सांसद कोष से 5 लाख रुपए की लागत से बने यात्री प्रतीक्षालय, 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित खेल मैदान, हर्नीखेड़ा में 10 लाख की लागत की इंटरलाॅकिंग का लोकार्पण एवं 60 लाख की लागत से बनने वाले ग्रामीण गौरव पथ का शिलान्यास किया।

इस दौरान विधायक ने जनसुनवाई भी की। विधायक ने कहा कि 2011 के किसानों द्वारा दी गई फाइलों पर 15 जुलाई से पहले किसानों को विद्युत कनेक्शन मिल जाएंगे। पाड़लिया गांव में पानी की समस्या को देखते हुए विधायक ने तुरंत प्रभाव से एसडीएम चंदन दुबे को जल्द ही पेयजल के लिए टैंकर चालू करने को कहा। विधायक ने रावनगुराड़ी पहुंचकर जनसुनवाई की। यात्रा कुंडला पहुंची। जहां विधायक ने 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित खाद्य भंडार व 14 लाख के खेल मैदान का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम में एडीएम चंदन दूबे, विकास अधिकारी सविता राठौर, रेखा कवर, गोविंद सिंह परिहार, हड़मत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कमल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र कोठारी, गौतम जैन, करण सिंह, सहित मौजूद रहे।

पनवाड़. विधायक नरेंद्र नागर ने पनवाड़ क्षेत्र के 6 ग्राम पंचायतों के 15 गांवों में 40 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सड़क, गोरव पथ, आंगनबाड़ी, नाला निर्माण सहित कई कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कालारेवा में 60 लाख से गौरव पथ का लोकार्पण,12 बजे केथूनी से भगवानपुरा तक सड़क के पुर्ननिर्माण का शिलान्यास, साढ़े 12 बजे जिठाना के लिए संपर्क सड़क का शिलान्यास, डेढ़ बजे दहीखेड़ा में इंटरलॉकिंग खरंजे का लोकार्पण, किया। इसके बाद पनवाड़, दहीखेडा, आकोदिया, सरखंडिया में जन अभाव अभियोग सुने।

खबरें और भी हैं...