रोडवेज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है सरकार: खान
झालावाड़. रोडवेज संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे प्रदेशव्यापी पांच दिवसीय धरने का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम धरना प्रदर्शन में एटक, इंटक, रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी संघ, कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने भाग लिया। 12 सूत्री मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
इंटक जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफीक खान ने कहा कि राज्य सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। रोडवेज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सेवानिवृत आगार प्रबंधक मोहनलाल सोनी ने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान नहीं है। समय न पेंशन का भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। तीन प्रतिशत भत्ता बढ़ाया जाना था, लेकिन वह आज तक नहीं बढ़ाया गया। इससे पेंशनरों को परिलाभ नहीं मिल पा रहा है। धरने को राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि आंदोलन में महासंघ रोडवेज कर्मचारियों के साथ है। इस मौके पर एटक जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, सुरेंद्र गौतम, मुरारीसिंह, मोहम्मद सिद्दीक, अब्दुल सत्तार, शिवनारायण छीपा, अजहर अहमद खान, कालू खान, नासीर उल्ला, फय्याज अली, चतुर्भुज वर्मा, हरदेव बना, राधेश्याम कुम्हार, मुकेश राणावत, आरिफ गौरी आदि ने नारेबाजी कर धरने का समापन किया।
झालावाड़. धरना पदर्शन करते कर्मचारी।