पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोभायात्रा में सेनजी महाराज का गुणगान

शोभायात्रा में सेनजी महाराज का गुणगान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेन समाज के आराध्य सेनजी महाराज की जयंती पर शुक्रवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय पर भी समाज ने शोभायात्रा निकाली। महामंत्री पवनकुमार सविता ने बताया कि शोभायात्रा सालमपुरा स्थित मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान नगर परिषद, उप सभापति ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया । शोभायात्रा के आगे बच्चे व युवा पूरी मस्ती में बैंड की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवीलाल सेन, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर बोराणा, नगर अध्यक्ष मनीष बोराणा, सुरेश राठौड़, धर्मेंद्र सोलंकी, अखिलेश सोलंकी, जगदीश राठौर, राजेंद्र राठौर, राजेश सोलंकी, दीपक सविता, मुकेश बोराणा, सतीष सोलंकी, रमेश बोराणा, ओमप्रकाश बोराणा, राधेश्याम बोराणा, जगदीश सेन, समरथ सेन, सुनील सोलंकी सहित बडी संख्या में समाजजन शामिल थे।

अरनोद :राम-जानकी मंदिर में पूजा कर निकाली शोभायात्रा

अरनोद |
कस्बे में सेन समाज बड़ा परगना ने शुक्रवार को सेन जयंती महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम किए। समाज के युवा अध्यक्ष गोवर्धन सेन ने बताया कि सुबह 9 बजे राम-जानकी मंदिर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे भक्ति गीतों की स्वर लहरिया बिखेरते चल रहे थे। उसके पीछे झांकी में सेनजी महाराज की तस्वीर विराजित की हुई थी। पीछे रथ में भगवान विराजमान थे। उसके पीछे महिलाएं गीत गाते चल रही थी। ढोल की थाप युवक युवतियां डांडिया नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो सदर बाजार, महल चौक, दर्जी चौक, बस स्टैंड होती हुई सरस्वती रिसोर्ट पहुंची जहां पर सेन महाराज की आरती की गई। आरती के बाद महाप्रसादी का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अरनोद क्षेत्र के आस पास के समाज के लोगों ने भाग लिया।

पुराना छात्रावास में हुए कार्यक्रम

धरियावद |
सेन महाराज की विशेष पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली। समाज के अध्यक्ष रूपलाल सेन की अगुवाई में विभिन्न कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा वराह मंदिर से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से होती हुई पुराना छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा में सेनजी महाराज की तसवीर, झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। पुराने छात्रावास में सेनजी महाराज की आरती की, प्रसाद बांटा गया।

अरनोद। सेनजी महाराज की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

खबरें और भी हैं...