बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
धरियावद | रावतवीर विक्रमसिंह स्कूल शिकारवाड़ी में गुरुवार देर रात तक वार्षिकोत्सव आगाज 2018 का सेलिब्रेशन और कार्निवल कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी वरसिंह गरासिया थे, अध्यक्षता संस्थान के डायरेक्टर भानुप्रतापसिंह राणावत ने की। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार भीमसिंह शक्तावत, ठेकेदार एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राणावत, आइडियल्स संस्थान सचिव भूपेन्द्र मेहता, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भंवरा, नेता प्रतिपक्ष सागरमल बोहरा, लैम्पस चेयरमैन धनपाल वक्तावत, भंवरलाल पचौरी थे। संचालन बच्चों ने अंग्रेजी और हिन्दी में किया। इस दौरान विद्यालय के 74 बालक बालिकाओं को खेल, क्लास टॉपर, आउट गोइंग क्लास, राइटिंग के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के तहत उपखंड अधिकारी वरसिंह गरासिया ने आखा तीज पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए सभी को जागरूक रहने और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संकल्प दिलाया। रशियन, मेक्सिकन, बोल रूम डांस, राजस्थानी नृत्य, बॉलीवुड डांस, फेंसी ड्रेस के तहत ट्रेडिशनल ड्रेसेस पर विशेष कार्यक्रम किया गया। साथ ही बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के तहत विशेष नाट्य प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन से बेटियों को बचाने की अपील की।