पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 70 साल बाद पालिका बढ़ाएगी सीमा क्षेत्र 48 लाख की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन

70 साल बाद पालिका बढ़ाएगी सीमा क्षेत्र 48 लाख की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष सरला जांगिड़ की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में शहर के विकास कार्यों सहित 14 एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में पालिका द्वारा वार्षिक अनुबंध निविदा की दरों की स्वीकृति, एकल निविदा की स्वीकृति, राजस्व कॉलोनी में बकाया भूखंडों की राशि जमा करने, सैनिक कॉलोनी में भूखंड आवंटन व नीलामी, गाडिय़ा लुहारों को निशुल्क भूखंड आवंटन करने, जोनल मास्टर डेवलपमेंट प्लान तैयार करने, राज्य की बजट घोषणा के अनुरूप 2018-19 के कार्यों की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति, 1938 के बाद नगर पालिका की ओर से सीमा बढाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका की ओर से सीमा बढाने के प्रस्ताव में राजगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर, चूरू रोड पर मॉडर्न स्कूल तक, सरदारशहर सड़क पर नहर पुलिया, साहवा सड़क पर रामकृष्ण होटल तक सीमा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा भगतसिंह की मूर्ति के लिए भूमि आवंटन, पेंशनर समाज के लिए भवन निर्माण, परशुराम छात्रावास के लिए भूमि आवंटन, किसान नेता अर्जुनलाल धेतरवाल के नाम पर मार्ग का नामकरण करने आदि पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया। पार्षद हरि इंदौरिया ने नगर पालिका क्षेत्र में ब्राह्मण समाज छात्रावास व पार्षदों के लिए भूखंड उपलब्ध कराने की मांग रखी। पार्षद संजय वाल्मीकि ने समाज को कॉलोनी आवंटन करने, पार्षद रमन कंवर ने वार्ड 22 में टैंकरों से पानी सप्लाई करने, आशापूर्ण हनुमान मंदिर पर रनिंग ट्रैक बनाने, पार्षद सोमवती बेनीवाल ने वार्ड 20 में पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ने व शौचालय निर्माण का अनुदान देने की मांग रखी। ईओ दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि साधारण सभा की बैठक में 14 एजेंडों का अनुमोदन किया गया। जिन पर सदन की सहमति बनने पर सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिका वित्त समिति अध्यक्ष राकेश जांगिड़ ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से वार्ड एक में अंबेडकर भवन बनाया जाएगा। जिसका शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार सुबह आठ बजे होगा। नपा उपाध्यक्ष मो. अयूब पटवा, देवीदत्त वर्मा, ममता सोनी, सपना सरावगी, दीपिका रानी, विशाल शर्मा, पवन प्रजापत, फरहाना मौजूद थे।

तारानगर. बैठक में एजेंडों की जानकारी देते ईओ व चैयरमेन।

भास्कर न्यूज | तारानगर

खबरें और भी हैं...