पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • दोषियों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | सर्व समाज के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम इंद्राजसिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर यूपी व जम्मू कश्मीर में हुए दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और बच्ची की हत्या कर दी गई। वहीं यूपी के उन्नाव में भी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सर्व समाज के लोगों ने दोनों मामलों में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अफजल हुसैन तेली, आशीष दाधी, भगतसिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं...