सेना भर्ती : आज से मिलेंगे प्रवेश पत्र
झुंझुनूं | चुड़ैला स्थित जेजेटी विवि के खेल मैदान पर हुई सेना भर्ती में मेडिकल फिट अभ्यर्थियों को शनिवार से प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक देवराज पात्रा ने बताया कि रैली के दौरान सैनिक अस्पताल से फीट व ग्राउंड फिट अभ्यर्थियों को 14, 16 व 20 अप्रैल को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र के लिए अभ्यर्थियों को टोकन व मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि सैनिक क्लर्क पद के लिए जयपुर तथा सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेडमैन व सैनिक सामान्य पदों के लिए बीकानेर में 29 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी।