पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रोडवेज कर्मचारियों का पांच दिवसीय धरना समाप्त, अब पांच जुलाई को जयपुर कूच करेंगे

रोडवेज कर्मचारियों का पांच दिवसीय धरना समाप्त, अब पांच जुलाई को जयपुर कूच करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा की ओर से ‘रोडवेज बचाअो, रोजगार बचाओ’ अभियान के तहत डिपो में रोडवेज कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन खत्म हो गया। अब रोडवेज कर्मचारी पांच जुलाई को जयपुर में प्रस्तावित रैली व धरने में शामिल होंगे।

झुंझुनूं डिपो में धरने की अध्यक्षता विजयपाल भांबू ने की। धरने में सुरेश चौधरी ने कहा कि सरकार रोडवेज की कीमती जमीनों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। महावीर मील ने कहा कि रोडवेज का निजीकरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीटू के सचिव गजराज कटेवा ने कहा कि मांगें नहीं मानी तो पांच जुलाई को जयपुर में रैली व प्रदर्शन किया जाएगा। महीपाल भांबू ने कहा कि चार साल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। धर्मवीर पिलानिया, विजय थाकन, विद्याधर जानू, प्रभुराम नारनौलिया, बन्ने सिंह, हेमराज यादव, रघुनाथ सिंह, सुरेंद्र ढाका, फूलचंद गर्वा, लादूराम मील, बनवारीलाल, नोरंगलाल, रामेश्वर डूडी, सवाई सिंह, बनवारी मील, राकेश पूनिया, हरिसिंह ने भी संबोधित किया।

झुंझुनूं .डिपो गेट पर धरने पर बैठे कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...