पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जवला योजना: जिलेभर के 26 गांवों के लाभार्थियों को मिलेंगे गैस कनेक्शन

उज्जवला योजना: जिलेभर के 26 गांवों के लाभार्थियों को मिलेंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला रसद अधिकारी ओपी सहारण ने जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसी व प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षकों की बैठक ली। जिसमें जिले के ग्राम मौहारी, कांकरेट, नूरपुर, डौमपुरा, रेबई, तकीपुर, लालौनीहार, पंजूपुरा, उलावटी, पराबख्तू, अहमदपुर, सरेखी, कुम्हेरी, बरां, नगलाभदौरिया, जयेरा, दूबरा, तोरदानियाल, अल्हपुरा, दरियापुर, सादिकपुर, समौला, सूरजपुरा, मौरोलीकापुरा, मधौपुरा, नाहिला सहित कुल 26 गांवों में उज्जवला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियो को शत-प्रतिशत गैस कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 14 अप्रेल से 5 मई तक अभियान आयोजित कर पात्र लाभार्थी को कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए। सहारण ने संबंन्धित ग्रामवासियो से अपील रखी कि अपने नजदीकी गैस एजेन्सी से आवश्यक दस्तावेज के साथ सम्पर्क कर गैस कनेक्शन जारी करवाएं।

उज्जवला दिवस 20 को मनाएंगे
बीस अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। जिले में भी एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कम से कम 100 उज्जवला कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। जिला नोडल अधिकारी अजय कुमार मीना ने जिले की सभी माता बहनों से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द अपना कनेक्शन नजदीक एलपीजी वितरक से नियमानुसार प्राप्त करें।

धौलपुर | ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला रसद अधिकारी ओपी सहारण ने जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसी व प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षकों की बैठक ली। जिसमें जिले के ग्राम मौहारी, कांकरेट, नूरपुर, डौमपुरा, रेबई, तकीपुर, लालौनीहार, पंजूपुरा, उलावटी, पराबख्तू, अहमदपुर, सरेखी, कुम्हेरी, बरां, नगलाभदौरिया, जयेरा, दूबरा, तोरदानियाल, अल्हपुरा, दरियापुर, सादिकपुर, समौला, सूरजपुरा, मौरोलीकापुरा, मधौपुरा, नाहिला सहित कुल 26 गांवों में उज्जवला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियो को शत-प्रतिशत गैस कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 14 अप्रेल से 5 मई तक अभियान आयोजित कर पात्र लाभार्थी को कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए। सहारण ने संबंन्धित ग्रामवासियो से अपील रखी कि अपने नजदीकी गैस एजेन्सी से आवश्यक दस्तावेज के साथ सम्पर्क कर गैस कनेक्शन जारी करवाएं।

गैस वितरकों की बैठक लेते सहारण

खबरें और भी हैं...