पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्थानांतरण पर न्यायिक अधिकारियों को दी विदाई, नए अफसरों का स्वागत

स्थानांतरण पर न्यायिक अधिकारियों को दी विदाई, नए अफसरों का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाडी़ की बार एसोसिएशन द्वारा गुरूवार को कस्बे के अग्रवााल पंचायती धर्मशाला में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा व एम जे एम बृजेश कुमार के स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें स्थानान्तरित अधिकारियों को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह परिहार व जगदीश प्रसाद लहचैरिया द्वारा साफा बांध कर स्वागत किया गया। इसी के साथ नवनियुक्त एसीजेएम 2 चेतन गोयल व एसीजेएम 3 गुंजन गोयल का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश चन्द्र श्रीमाली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दोनों की अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने दायित्वों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। और आगे बोलते हुए उन्होंने बताया कि बाडी़ में नए न्यायालय परिसर की आधारशिला रखी जावेगी। कार्यक्रम में अतिथियों में एजीएम दीपक सोनी, सरवण कुमार मीना धौलपुर, महावीर महावर धौलपुर, ग्राम न्यायालय अधिकारी अंजू सुचान आदि अधिकारी मौजूद रहे तो वहीं बार एसोसिएशन के जितेन्द्र चौहान, बृजेन्द्र चकोर, पवन लहचैरिया, सतेन्द्र परमार सहित समस्त बार एसोसिएशन सदस्य मौजूद रहे।

स्मृति चिन्ह देते सदस्य।

खबरें और भी हैं...