पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को उद्योगों की मांग के आधार पर मिलेगा प्रशिक्षण

युवाओं को उद्योगों की मांग के आधार पर मिलेगा प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | कलक्टर शुचि त्यागी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई जिसमें जिले में औद्योगिक विकास की सम्भावना तलाश करने के संबंध में विचार हुआ। कलेक्टर ने बताया कि धौलपुर को नीति आयोग ने देश के चुने हुए सम्भावनायुक्त जिलों में शामिल किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के विकास और रोजगार संवर्धन में सरकार और उद्यमी मिलकर कार्य करेंगे। स्किल डवलपमेन्ट, जागरूकता, वस्तु और सेवाओं के मूल्य वर्धन, मार्केटिंग की रणनीति पर भी विचार हुआ।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में पत्थर, आलू, कारपेट, पर्यटन आदि क्षेत्र में प्रसार की काफी सम्भावना है। युवाओं को इन उद्योगों की मांग के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष राजीव मित्तल ने स्टेशन पर यार्ड विस्तार की आवश्यकता बताई जिससे जिले के उद्यमियों को विभिन्न प्रकार के माल के आयात-निर्यात में आसानी हो। संभावित बड़े उद्योग के लिए लैण्ड बैंक की आवश्यकता बताई । वीडी मीना उपनिदेशक एमएसएमई विभाग एवं केके मीना महाप्रबंधक द्वारा पीमईजीपी उद्योग आधार, क्लस्टर विकास एमएसई इकाइयों को सरकारी विभागों में खरीद करने में प्राथमिकता भुगतान विलम्ब होने पर आयुक्त उद्योग की अध्यक्षता वाली कमेटी से भुगतान का प्रावधान इत्यादि के बारे में अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...