स्वराज अभियान आज से शुरू
धौलपुर | 14 अप्रेल से जिले में ग्राम स्वराज अभियान शुरू होगा जो 5 मई तक चलेगा। कलेक्टर शुचि त्यागी ने बताया कि जिले के 26 गांवों में केन्द्र सरकार की 7 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ सभी पात्रा व्यक्तियों तक 5 मई तक पहुंचाना। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षु आरएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंघल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। प्रत्येक ग्राम के लिए 1 प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।