पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मियों का धरना समाप्त

रोडवेज कर्मियों का धरना समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धाैलपुर | धौलपुर। रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा का पांच दिवसीय धरना शुक्रवार को समाप्त हुआ। धरने की अध्यक्षता जोगेंद्र सिंह चौधरी ने की। धरने को संबोधित करते हुए एटक सचिव बद्री सिंह परमार ने कहा कि संयुक्त मोर्चा यह स्पष्ट करना चाहता है कि रोडवेज के सभी वर्गों के कर्मचारियों में भारी निराशा व आक्रोश व्याप्त है। गत चार साल में रोडवेज के कर्मचारी आंदोलनरत हैं। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार और रोडवेज प्रबंधन का यह दायित्व है कि समय गंवाए संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रस्तुत सभी मांगों पर विचार विमर्श कर सर्व मान्य हल निकाला जाए। ताकि रोडवेज उद्योग भली भांति संचालित होता रहे। धरने को प्रमोद, आरडी शर्मा, लाखन सिंह त्यागी, विजय वीर चौधरी, सुरेश सिंह राठौड़, राजेंद्र उपाध्याय, गंगासहाय, भूप सिंह बघेल आदि ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...