पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुभम डागुर बने दून स्कूल के कैप्टन

शुभम डागुर बने दून स्कूल के कैप्टन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | दून पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने विद्यालय कप्तान एवं उपकप्तान चुनाव के लिए मतदान किया। चुनाव प्रभारी असलम खान बताया है कि विद्यालय कप्तान के लिए आदित्य प्रताप सिंह, शुभम सिंह डागुर, विपाशा शुक्ला, हिमांशु शर्मा ने नामांकन दाखिल किया तथा उपकप्तान पद के लिए देवयांश चौधरी, भानुप्रताप, तान्या गर्ग ने नामांकन भरा। जिसमें सुबह 10 बजे से विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने व विद्यालय स्टाफ ने मतदान किया जिसमें विद्यालय कप्तान के लिए शुभम सिंह डागुर को 236 मत तथा उनके प्रतिद्वंद्वी आदित्य प्रताप सिंह को 130 मत मिले जिसमें शुभम सिहं डागुर विजयी रहे तथा उपकप्तान के पद पर देवयांष चौधरी को सफलता मिली। विद्यालय प्राचार्य अजीत सिहं कहा कि विद्यालय में इस प्रकार क्रियाएं करने से विद्यार्थियों के अंदर सामाजिक भावना व नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मेजर सिहं ने विद्यार्थियों को भारत की लोकतांत्रिक प्रकिया से अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...