लायंस क्लब के डॉ प्रखर बने अध्यक्ष
धौलपुर | लायंस क्लब धौलपुर की जनरल मीटिंग शहर के एक होटल में हुई। इसमें वर्ष 2018-19 की नई कार्यकारणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन लायन सुरेश शर्मा ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि लायन डॉ प्रखर मंगल को अध्यक्ष, ऋषभ गुप्ता को सचिव, लवकुश शर्मा को कोषाध्यक्ष सर्वसहमती से चुना गया है। साथ ही वर्तमान अध्यक्ष राकेश गर्ग को प्रान्त के लिए ज़ोन चेयरमैन नियुक्त किया गया। नई टीम ने इस साल का मुख्य लक्ष्य पीड़ित मानव की सेवा करते हुए विकलांग सहायता शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप, सर्जिकल नेत्र शिविर, एवं स्वच्छ भारत सहित अन्य कार्य करने का संकल्प किया इस अवसर पर वासुदेव गर्ग, महेश अग्रवाल, अनुराग मुद्गल, प्रिंस हुंडावाल, हरीनिवास प्रधान, मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, मोहित गर्ग, नवीन मंगल आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।