पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने ली नुकसान की जानकारी

विधायक ने ली नुकसान की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | विधायक शोभारानी कुशवाहा ने गत दिवस आए आंधी तूफान से होने वाले नुकसान का जायजा लेने के लिए ग्राम तसीसों, ढाय, नोरंगाबाद, जागीरदार पुरा, टहरी, टहरी का पुरा आदि कई गांवों का दौरा किया और लोगों के घर घर जाकर होने वाले नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर पटवारी, ग्राम सेवक आदि से मुआवजे की रिपोर्ट तैयार करवाई तथा सभी कर्मचारियों को संबंधित समस्याओ का तुरन्त निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन लोगों के ज्यादा नुकसान हुआ उनको सांत्वना दी तथा हिम्मत बंधाई। ग्राम नौरंगावाद में माताप्रसाद जाटव की दो भैंस पेङ के नीचे दबने से मौत हो गई तथा जागीरदार पुरा में एक व्यक्ति की दो बकरियों की मौत हो गई जिसकी मौके पर ही रिपोर्ट तैयार करवाई। विधायक शोभारानी के साथ विधायक प्रतिनिधि गोरेलाल कुशवाहा, बालकिशन कुशवाहा, भोगीराम त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, नेमीचन्द कुशवाहा, मंगी जाटव, माताप्रसाद जाटव आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...