पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धौलपुर ‘मिशन परिवार विकास’ योजना में शामिल

धौलपुर ‘मिशन परिवार विकास’ योजना में शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्र सरकार की ‘मिशन परिवार विकास’ योजना में भरतपुर जिला शामिल किया गया है, जहां परिवार कल्याण सेवाएं 11 अप्रैल से शुरू की गई है और 25 अप्रैल तक चलेंगी। कुल प्रजनन दर 3.0 से अधिक एवं मातृ मृत्यु तथा शिशु मृत्युदर में कम गिरावट वाले प्रदेश के 14 जिले मिशन परिवार विकास अभियान में शामिल हैं।

मिशन परिवार विकास के अंतर्गत जिले में परिवार कल्याण सेवाएं प्रदान करने एवं जनजागृति बढाने के उद्देश्य से मिशन परिवार विकास अभियान शुरू किया गया है। इसमें दो चरणों में गतिविधियां होंगी, प्रथम चरण में मोबिलाइजेशन सप्ताह 11 से 17 अप्रैल एवं द्वितीय चरण में सेवा वितरण सप्ताह 18 से 25 अप्रैल तक होगा। अभियान की थीम ‘सुखी जीवन का आधार, स्वास्थ्य और छोटा परिवार’ रखी गई है। सीएमएचओ डा. गोपाल शर्मा ने बताया कि मोबिलाइजेशन सप्ताह के दौरान योग्य दंपतियों से संपर्क किया जाएगा। इसमें समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एएनएम, जीएनएम, एलएचवी एवं आशा सहयोगिनियां अपने क्षेत्र में लाभार्थियों, योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण के उपलब्ध स्थाई व अस्थाई साधनों की जानकारी एवं उपयोग के लिए प्रेरित करेंगी। सीमित परिवार के लाभ, अन्तरा गर्भनिरोधक के बारे में जानकारी, परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता, विवाह की सही आयु, विवाह के पश्चात कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा, प्रसवोत्तर एवं गर्भपात पश्चात परिवार कल्याण सेवाएं आदि के बारे में जनजागृति पैदा करेंगी। एडिशनल सीएमएचओ डा. सुनील शर्मा ने बताया कि सेवा वितरण सप्ताह के दौरान प्रेरित किए गए लाभार्थियों को चिकित्सा संस्थानों पर स्थाई एवं अस्थाई साधनों जैसे नसबंदी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, पीएआईयूसीडी, कंडोम, गोलियां, अंतरा इंजेक्शन की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही अभियान के दौरान प्रत्येक चिकित्सा संस्थान एवं क्षेत्र में कंडोम बॉक्सेज की स्थापना की जाएगी।

जिले में 11 अप्रैल से शुरू हुआ अभियान, जो 25 अप्रैल तक चलेगा, कई सुविधाओं का होगा विस्तार
खबरें और भी हैं...