पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • उपभोक्ता पखवाड़ में नहीं पहुंचा राशन, दुकानों पर 7 दिन से ताले

उपभोक्ता पखवाड़ में नहीं पहुंचा राशन, दुकानों पर 7 दिन से ताले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजाक बन गई है। रसद विभाग से लेकर राशन आवंटन करने वाले ठेकेदार को नोटिस पर नोटिस थमाए गए। राज्य सरकार ने रसद विभाग को तीन बार व रसद विभाग ने संबंधित ठेकेदार को चार बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद राशन आवंटन व्यवस्था नहीं सुधरी। हर बार नोटिस देकर इतिश्री कर ली जाती है, आगे की कार्रवाई आज तक नहीं हुई। ऐसे में उपभोक्ता सप्ताह शुरू होने के 7 दिन बाद भी राशन दुकानों पर ताले लगे हुए हैं।

पहले बजट की देरी के कारण रसद विभाग निश्चित तारीख तक राशन नहीं उठा पाया। 56 हजार क्विंटल गेहूं में से 23 हजार क्विंटल ही गेहूं का उठाव हुआ। अब अंतिम तारीख 15 मार्च निकलने पर रसद विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखकर फिर अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। सोमवार तक भवानीमंडी, डग व पिड़ावा में ही आधी दुकानों पर राशन गेहूं का आवंटन हुआ है। वहीं झालावाड़ शहर, झालरापाटन, बकानी, मनोहरथाना, अकलेरा आदि क्षेत्र की राशन दुकानें उपभोक्ता सप्ताह में बंद रही। जबकि सरकार के सख्त आदेश है कि उपभोक्ता पखवाड़े में नियमित राशन की दुकानें खोली जाएगी और उपभोक्ता पखवाड़े में ही राशन का वितरण होगा, लेकिन प्रशासन के सिस्टम में ही इतनी खामियां है कि 6 माह से राशन आवंटन व्यवस्था बिगड़ी है। समय पर राशन आवंटन नहीं होने से माह की 20 तारीख से पहले डीलर दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। बकानी मनोहरथाना में तो उपभोक्ता पखवाड़ा 15 तारीख से शुरू होता है, लेकिन 24 तारीख नियमित समय पर बंद हो जाता है। वितरण की देरी से झालरापाटन में 20 अप्रैल से राशन दुकानें खोली जाएगी।

627 में से 450 दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन, रसद विभाग ने फिर उठाव की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए लिखा पत्र

झालरापाटन. राशन नहीं होने से बंद दुकान।

अन्नपूर्णा भंडार भी बंद: जिले में कई राशन डीलरों के पास अन्नपूर्णा भंडार भी है, लेकिन राशन नहीं होने से अन्नपूर्णा भंडारों पर भी ताले लगे हैं। ऐसे में डीलर दुकानें ही नहीं खोल रहे है। ऐसे में उपभोक्ता अन्नपूर्णा भंडार के किराना सामानों से भी वंचित है।

गर्मी में राशन के लिए चक्कर

शहर से पांच किमी दूर गागरोन पंचायत है। यहां कि राशन दुकान शहर में संचालित है। उपभोक्ता पखवाड़ाा शुरू होते ही गागरोन से लोग राशन लेने आना शुरू हो जाते है, लेकिन 2 माह से ग्रामीणों को राशन के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। राशन का आवंटन नहीं होने से ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ रहा है। डीलर ने बताया कि पिछले माह भी 30 तारीख तक उनको आवंटन नहीं मिला।

राशन डीलरों ने अप्रैल में आवंटित होने वाले गेहूं का भुगतान राजस्थान खाद्य आपूर्ति निगम को जमा करा दिया है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक राशन का आवंटन नहीं किया है। ऐसे में 20 अप्रैल से पहले दुकानों खोलना मुश्किल है। जबकि 10 अप्रैल से उपभोक्ता पखवाड़ शुरू हो चुका है। भंवरसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, राशन विक्रेता संघ

खबरें और भी हैं...