प्रजापति समाज का विवाह सम्मेलन कल
झालावाड़| दक्ष प्रजापति समाज का 7 वां विवाह सम्मेलन18 अप्रैल अक्षय तृतीया पर होगा। प्रजापति समाज अध्यक्ष रमेशचंद प्रजापति ने बताया कि विवाह सम्मेलन स्थल पर देव विमान शोभायात्रा 17 अप्रैल प्रजापति मंदिर से शाम साढ़े 4 बजे रवाना होगी। शोभायात्रा मंगलपुरा, बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए डिप्टीजी मंदिर के सामने राधारमण प्रांगण स्थल पर समाप्त होगी। सम्मेलन अध्यक्ष बलवीर प्रजापति ने बताया कि शोभायात्रा में सभी समाज बंधु भाग ले। बैठक में राजाराम मोबिया, हरिशंकर, चंदू मुरारी, प्रेम जगदीश, ज्वाला, कैलाश, गोपाल, मुकेश मोबिया आदि ने भाग लिया।