कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, आयुक्त से मिले
झालावाड़| नगरपरिषद में कर्मचारियों को आधा माह निकल जाने पर भी वेतन नहीं मिला। इसको लेकर नगरपरिषद के कर्मचारी सोमवार को आयुक्त से मिले और समस्या से अवगत कराया। नगरपरिषद कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कितावत ने बताया कि समय पर वेतन ही नहीं मिल पा रहा है। इस माह में भी आधा महीना निकल जाने पर भी वेतन नहीं मिला। इसके चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वेतन समय पर दिलाने को लेकर ही आयुक्त से मिले हैं।