शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने रखी लंबित मांगें
झालावाड़| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से 1979 से 1985 तक पदस्थापित शिक्षकों को सातवां वेतनमान संभाग के अन्य तीनों जिलों के अनुसार करवाने की मांग की गई। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया गया कि हाल ही में किए गए सातवें वेतनमान में जिले के 1979 से 1985 तक नियुक्त शिक्षकों का एसीपी जिले में चयन तिथि से नियुक्ति समय से ही रिवाइज कर सातवां वेतनमान दिया जा रहा है, जबकि संभाग के अन्य जिलों में 16 सितम्बर 2009 से पूर्व चयनित वेतनमान को प्रभावित किए बगैर वेतनमान निर्धारण किया गया है। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह झाला, जिला मंत्री सीताराम गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।