एसडीएम को प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कत बताई
झालावाड़| जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसडीएम से मुलाकात कर अल्पसंख्यक जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कत के बारे में अवगत कराया। इस पर उन्होंने समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष रमजान खान, इमरान अली, तनवीर आलम, तौकीर आलम, इरफान अली मौजूद थे।