पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नोटिस देने के बाद भी व्यापारियों का टीनशेडों पर कब्जा

नोटिस देने के बाद भी व्यापारियों का टीनशेडों पर कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन. इन दिनों क्षेत्र के किसानों द्वारा जिंस बेचने के लिए कृषि उपजमंडी में लाई जा रही है, लेकिन किसानों की जिंस रखने के टीनशेडों पर व्यापारियों का कब्जा होने से किसानों काे जिंस के ढेर खुले में लगाने पड़ रहे है।

ऐसे में फसल के ढेर के बारिश में भीगने सहित अन्य समस्या की आशंका रहती है। मौसम में बदलाव से होने वाली बूंदाबांदी व बारिश से किसानों की चिंता बढ़ जाती है। हल्की बूंदाबांदी होने से फसलों पर पानी आने से फसल की कीमत कम हो जाती है। मंडी सचिव हरिमोहन बैरवा ने बताया कि मंडी में कई स्थानों पर व्यापारियों ने टीन शेडों पर कब्जा जमा रखा है। इसके लिए व्यापारियों को पूर्व में भी नोटिस दिया गया है। शीघ्र ही खाली करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...