पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • प्रभात फेरियां व रैलियां कल, सरकारी कार्यालयों में होगी साफ सफाई

प्रभात फेरियां व रैलियां कल, सरकारी कार्यालयों में होगी साफ-सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | ग्राम राजस्व अभियान के तहत 18 अप्रैल को स्वच्छता रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से सुबह सात बजे नेहरू पार्क तक स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। सरकारी कार्यालयों को खुला रख साफ-सफाई के निर्देश दिए। सफाई कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए जांच कमेटी का भी गठन किया गया। सराहनीय कार्य करने वाले कार्यालयों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला परिषद के सीईओ जेपी बुनकर ने बताया कि पंचायत मुख्यालयों पर भी प्रभात फेरी व स्वच्छता रैली निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...