पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पंचायत समिति की बैठक में बाल विवाह की रोकथाम के निर्देश दिए

पंचायत समिति की बैठक में बाल विवाह की रोकथाम के निर्देश दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | पंचायत समिति में सोमवार दोपहर एसडीएम देवयानी की अध्यक्षता में क्षेत्र के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पीपल पूर्णिमा और अक्षय तृतीया पर क्षेत्र में संभावित बाल विवाह की रोकथाम पर चर्चा की गई। इसके लिए भू अभिलेख निरीक्षकों, पटवारियों, बीट कांस्टेबलों, आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को बाल विवाह की सूचना मिलने पर इससे संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में डीएसपी सौरभ तिवाड़ी, तहसीलदार बृजेश गुप्ता, सीडीपीओ बृजेंद्रसिंह राठौड़, बीडीओ मानसिंह डांगी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...