पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • इस्माइलपुर के 45 किसानों को ज्वार व बाजरा के बीज का वितरण किया

इस्माइलपुर के 45 किसानों को ज्वार व बाजरा के बीज का वितरण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | श्योपुरा पंचायत के इस्माइलपुर गांव में सोमवार दोपहर क्षेत्र के किसानों को कृषि विभाग की ओर से ज्वार व बाजरा बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नीतिराजसिंह ने की। इसमें कृषि उप केंद्र चिड़ावा के प्रतिनिधि महेंद्रसिंह ने किसानों को बीजोपचार व फसल प्रबंधन संबंधी जानकारी भी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के 45 किसानों को बीज के किट दिए गए। इस अवसर पर चेतराम मेघवाल, जयसिंह, रोहिताश्व सैनी, सज्जन सैनी, लादूराम मेघवाल, योगेंद्र मेघवाल, मदनलाल मेघवाल, अमीलाल, ताराचंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...