पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अक्षय तृतीया पर आभूषण बाजार की रौनक लौटी, 20 फीसदी बढ़ा कारोबार

अक्षय तृतीया पर आभूषण बाजार की रौनक लौटी, 20 फीसदी बढ़ा कारोबार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोना साढ़े चार साल की ऊंचाई पर होने के बावजूद अक्षय तृतीया को ज्वैलरी शोरूमों पर दिनभर ग्राहकों को तांता लगा रहा। इसके चलते आम दिनों की मुकाबले बुधवार को ज्वैलरी कारोबार करीब 20 फीसदी ज्यादा हुआ। हालांकि ज्वैलर्स कारोबार में 50 फीसदी तक उछाल की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

ज्वैलर्स ने बताया कि सोना महंगा होने के बावजूद आभूषण बाजार में सकारात्मक माहौल था। दिनभर ग्राहकों की आना जारी रहा। हालांकि 10,000 से 50,000 कीमत की ज्वैलरी ही ज्यादा बिकी। अक्षय तृतीया को सोना खरीदना शुभ होने के मद्देनजर ग्राहकों ने अंगूठी, ईयर रिंग्स, टाप्स जैसे ट्रेंडी आयटम ज्यादा खरीदे। आभूषण बाजार में रात दस बजे तक ग्राहकी होती रही। अक्षय तृतीया की वजह से ज्वैलरी शोरूम भी देर रात तक खुले रहे और कारोबार पिछले साल के मुकाबले अच्छा रहा। ज्वैलर्स का कहना है कि अक्षय तृतीया ज्वैलर्स के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आई है।

सोना 32,350 रुपए तक पहुंचा

स्थानीय मांग तथा ग्लोबल बाजार में तेजी की वजह से बुधवार को बुलियन बाजार में सोना 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 28 अगस्त, 2013 के बाद सोने का यह भाव का सर्वाधिक है। इस तरह सोना चार साल आठ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। चांदी भी 41,350 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए, जो ढाई माह के उच्चतम भाव है।

ज्वैलरी कारोबार को मिला बूस्ट

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि अक्षय तृतीया की वजह से ज्वैलरी कारोबार को बूस्ट मिला है। काफी समय से ज्वैलरी कारोबार सुस्त था, लेकिन बुधवार को बाजार में ग्राहकों का फुटफाल ज्यादा रहा। यह आभूषण कारोबार के लिए शुभ संकेत है।

माहौल अच्छा था, पर उम्मीद पूरी नहीं हुई

श्रीनाथ एंटरप्राइजेज के निदेशक मनीष खूंटेटा का कहना है कि माहौल को देखते हुए ज्वैलरी कारोबार में 50 फीसदी की उम्मीद थी, लेकिन कीमतें ऊंची होने से यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। अक्षय तृतीया के अबूझ सावे के मद्देनजर ग्राहकों ने पहले ही खरीदारी कर ली थी। इसका असर भी पड़ा।

चांदी में 200 रु. की तेजी

औद्योगिक मांग की वजह से जयपुर सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी में 200 रुपए प्रति किलो ग्राम की तेजी रही। सोने तथा चांदी कलदार के भावों में बदलाव नहीं हुआ।

जयपुर सर्राफा भाव: चांदी (999) 40,450, चांदी रिफाइनरी 39,950 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 32,125 रुपए, सोना जेवराती 30,500 रुपए तथा वापसी 29,600 रुपए प्रति दस ग्राम।

दक्षिण भारत में कारोबार ज्यादा

मुंबई| इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय निदेशक पी. एन गाडगिल ने बताया कि दक्षिण भारत में अक्षय तृतीया को जमकर ज्वैलरी की खरीदारी की गई। सुबह से ही ज्वैलर्स की दुकानों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।

खबरें और भी हैं...