पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग में सीट नंबर और समय में गफलत, रोज हो रहे विवाद

रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग में सीट नंबर और समय में गफलत, रोज हो रहे विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग यात्रियों के गले की फांस बन गई है। रोडवेज के आईटी विभाग की गलती से यात्रियों में आए दिन विवाद हो रहा है।

रोडवेज चालक और परिचालकों का कहना है कि इसी प्रकार की गलती और भी ऑनलाइन बुक होने वाली बसों में हो रही है। रोडवेज द्वारा कुछ दिन पहले बसों की समय सारणी में बदलाव किया है।

रोडवेज के आईटी विभाग ने एक बस का पुराना समय तो हटाया नहीं और पुराना और नया दोनों समय ऑनलाइन बुकिंग के लिए फीड कर दिए। ऐसे में यात्री दोनों समय में ऑनलाइन बुकिंग करा रहे है। जब यात्री बस में सवार होते है तो सीट को लेकर इनमें विवाद हो जाता है। दोनों यात्री एक ही सीट को अपनी बताते है। दो दिन पहले मनोहरथाना-अलवर बस के कोटा पहुंचने पर यात्रियों में विवाद हो गया और परिचालक को भी खरी-खरी सुननी पड़ी। इसके बाद भी रोडवेज प्रशासन द्वारा गलती को सुधारा नहीं गया। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग का रिकॉर्ड कंडक्टर के पास भी तब तक नहीं पहुंचता है जब तक उसे बुकिंग से टिकट का रिकॉर्ड नहीं मिलता है। इससे पहले उसने किसी यात्री को सीट दे दी तो यह भी विवाद का कारण बन रहा है।

केस; ऐसे हुई बस में गड़बड़ी

झालावाड़ डिपो की मनोहरथाना-अलवर बस में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। बस का समय बदला गया। रोडवेज के आईटी विभाग ने ऑनलाइन समय फीड करते समय पुराना समय तो हटाया नहीं और नया समय और डाल दिया। ऑनलाइन बुकिंग करते समय डिस्प्ले पर मनोहरथाना बस का समय 5 बजे और दूसरा साढ़े 6 बजे आ रहा है। इसी प्रकार झालावाड़ से 8 बजे व साढ़े 9 बजे का समय शो हो रहा है। ऐसे में यात्री दोनों समय में बुकिंग करा रहे हैं। जब बस में सवार होते है तो सीट को लेकर विवाद होता है। अन्य सीट खाली होने से यात्री अलग-अलग बैठ गए।

कम्प्यूटर डिस्प्ले पर एक ही बस के दो समय।

इनको भुगतनी पड़ी परेशानी

रामप्रसाद नागर ने बताया कि वे जयपुर से झालावाड़ के लिए मनोहरथाना-अलवर बस में दो सीट बुक कराई थी। जब जयपुर से बस में चढ़े तो एक सीट कंडक्टर ने पहले ही किसी और को दे रखी थी। जबकि ऑनलाइन बुकिंग में डबल सीट बुक कराई थी। यात्री ऑनलाइन बुकिंग की सूचना कंडक्टर की ईटीएम में आती ही नहीं है। इधर, रोडवेज के बुकिंग संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग होने पर इसकी सूचना उनके कंप्यूटर पर आती है। बुकिंग के बाद वे टिकट का रिकॉर्ड देते है जब जाकर कंडक्टर को रिकॉर्ड मिलता है।

यात्री का समय भी खराब

ऑनलाइन बुकिंग में दो समय आने से जिस यात्री ने झालावाड़ से 8 बजे वाले समय में बुकिंग कराई है। वह अपने निर्धारित समय पर बस स्टैंड पर पहुंच जाता है और बस के आने का इंतजार करता है। बस आती है 9 बजे। ऐसे में यात्री का एक से डेढ़ घंटा खराब हो रहा है।

ईटीएम मशीनें भी खराब

टिकट जारी करने की ईटीएम अधिकतर मशीनें खराब है। यात्री को निशुल्क व रियायती यात्रा की सुविधा मिलती है और इसके लिए स्मार्ट कार्ड जारी होता है, लेकिन यात्री यात्रा करते है तो स्मार्ट कार्ड मशीन स्वैप करती ही नहीं है। इससे यात्रियों को सुविधा नहीं मिलती है। इससे परिचालक-यात्री में विवाद होता है।

गलती हुई है, अब नई समय सारणी डाल रहे हंै

मनोहरथाना-अलवर बस की ऑनलाइन बुकिंग में डबल टाइम डिस्प्ले पर शो होने का मामला सामने आया है। अभी बसाें की नई समय सारणी डाली जा रही है। इसमें गलती हो गई थी। इसको गुरुवार को ठीक करवा दिया जाएगा। अनिल पारीक, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज झालावाड़ डिपाे

खबरें और भी हैं...