पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एक हाथ में पेट्रोल और दूसरे में जलती सिगरेट; अचानक लगी आग, किशोर 90 % झुलसा

एक हाथ में पेट्रोल और दूसरे में जलती सिगरेट; अचानक लगी आग, किशोर 90 % झुलसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| बाइक से पेट्रोल निकाल कर एक हाथ से बोतल में भरना और दूसरे से सिगरेट पीना एक किशोर को भारी पड़ गया। अचानक पेट्रोल ने आग लग गई और पेट्रोल उसके हाथ-पैर और कपड़ों पर गिरा जिससे युवक झुलस गया। मामला झालरापाटन का है। युवक को कोटा एमबीएस में भर्ती करवाया है।

पुलिस ने बताया कि झालरापाटन के सूरजपोल गेट निवासी 15 वर्षीय नाजिम पुत्र मोहम्मद नईम अपने दो दोस्तों के साथ बोतल में पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर गया था। बोतल में पेट्रोल भरकर तीनों ऑटो से जा रहे थे। इसी बीच नाजिम ने बोतल पकड़ी और दूसरे हाथ से सिगरेट पीने लगा। इसी दौरान पेट्रोल से भरी बोतल ने आग पकड़ ली, जिसे देख तीनों युवक ऑटो से कूद गए, लेकिन नाजिम के हाथ से बोतल छूट गई जिससे पेट्रोल उसके कपड़ों और पैरों पर गिर गया, जिससे उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। आसपास के लोग उसे बचाने को दौड़े और उसके ऊपर पानी फेंका। आग से नाजिम के हाथ-पैर, छाती व गर्दन झुलस गए। उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे एमबीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किशोर करीब 95 फीसदी झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि नाजिम की स्थित बेहद गंभीर है, लेकिन वह उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...