रुपए जमा कराने आए युवक की जेब से 29 हजार निकाले
झालरापाटन| एसबीआई बैंक में रुपए जमा कराने आए व्यक्ति की जेब से बदमाश 29 हजार रुपए निकालकर ले गए। घटना बुधवार दोपहर डेढ़ बजे की है। पुलिस के अनुसार जुल्मी गांव निवासी सुरेश शर्मा रुपए लेकर बैंक में पहुंचा था। इस दौरान उसके कमीज की ऊपर जेब में रखे 29 हजार रुपए पार हो गए। इस बात का पता चलने पर पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं।