पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजपूत समाज:34 जोड़े बने हमसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में उपस्थित दूल्हे।

झालावाड़|राजपूत विकास परिषद की ओर से क्षत्रिय राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को राजपूत हॉस्टल में हुआ। इसमें 34 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

समारोह में मुख्य अतिथि त्रिपुरा सुंदरी पीठ बांसवाड़ा के महंत स्वामी उत्तमजी महाराज थे। अध्यक्षता बिग्रेडियर प्रतापसिंह शेखावत ने की। विशिष्ट अतिथि कविराज दुर्गादान सिंह गौड़, हाडौती शिक्षा प्रचारणी समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौड़, राजपूत विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष संपतसिंह शेखावत थे। राजपूत समाज के आठवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 34 जोड़ों का विवाह करवाया गया। मुख्य अतिथि उत्तम महाराज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को अश्वमेघ यज्ञ जैसा पुण्य प्रदान करने वाला बताया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजपूत विकास परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह झाला ने अतिथियों का स्वागत किया।

झालावाड़. राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।

दूल्हों की सामूहिक निकासी निकाली

विवाह सम्मेलन के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों से दूल्हों की निकासी निकाली गई। घोड़ी पर सवार 34 दूल्हों की निकासी जवाहर कॉलोनी खेल संकुल से प्रारंभ होकर खंडिया चौराहा, होते हुए राजपूत हॉस्टल सम्मेलन स्थल पर पहुंची। यहां तोरण रस्म की गई। इसके बाद सम्मेलन में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्यों ने पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया। विवाह सम्मेलन की जिम्मेदारियां आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह झाला, हरिशचंद्र छात्रावास समिति के अध्यक्ष जयदीपसिंह झाला, वृद्धाश्रम समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह आमेठा, पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह हाड़ा, एडवोकेट धीरज सिंह झाला, सूबेदार मेजर चन्द्र सिंह राठौड़, कनवाड़ा सरपंच नारायण सिंह झाला, पूर्व सरपंच प्रहलाद सिंह सोनगरा, मंजित सिंह झाला, मनमीत सिंह झाला, देवेंद्र सिंह, ब्रजराज सिंह, विक्रम सिंह, बॉबी बना, नितिन सिंह, वीरेंद्रसिंह कितावत, विक्रमसिंह झाला, भंवर सिंह झाला का विशेष सहयोग रहा। संचालन एडवोकेट राजेंद्रसिंह झाला व वीरेंद्रसिंह राजावत ने किया। आभार वीरेंद्रसिंह कितावत ने माना।

खबरें और भी हैं...