खानपुर में स्टॉल लगाकर पिलाया शरबत
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी प्रबंध कार्यकारिणी की ओर से अक्षय तृतीया पर बुधवार को महावीर पार्क चौराहा पर स्टाॅल लगाकर सुगंधित शीतल शरबत पिलाया गया।
मंदिर व्यवस्थापक अविनेश जैन ने बताया कि भगवान ऋषभ देव ने 109 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद प्रथम आहार अक्षय तृतीया पर गन्ने का रस लिया था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष गुलाबचंद चूनावाला, कोषाध्यक्ष केसी जैन पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मोहनलाल मित्तल के सानिध्य में हुई।
रटलाई. बुधवार को अक्षय तृतीया के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में शादी ब्याह के सावे व मांगलिक कार्यक्रमों की धूम रही। किसान अपने कृषि कार्यों से फ्री हो जाने से आखातीज पर बड़ी संख्या में अपने धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। आखातीज के सावे को अबूझ सावा माना जाता है। किसान अपने बेटे-बेटियों का ब्याह इसी सावे में करते हैं।
रायपुर. कस्बे सहित क्षेत्र में आखातीज पर किसानों ने नए करार किए तो महिलाएं सुबह जंगल में जाकर पीली मिट्टी, आम के पत्ते रखकर घर में आई। इस दिन एेसी मान्यता है कि आखातीज पर किसान खेतीहर मजदूर के लिए करार करते हैं। वहीं अक्षय तृतीया पर अबूझ सावों के चलते बाजारों में भीड़ रही।
बकानी. अक्षय तृतीया पर महिलाएं घरों पर पीली मिट्टी लाई। परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के अवसर पर महिलाएं सुबह स्नान कर कस्बे के पास तालाब पर पूजा कर वहां से पीले खान मे से पीली मिट्टी लेकर आती है। इस दौरान रास्ते में गीत गाती हैं।