प्रजापति समाज:37 जोड़े ने थामा हाथ
झालावाड़. प्रजापति समाज की आेर से आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में उपस्थित लोगों की भीड़।
झालावाड़| दक्ष प्रजापति समाज का 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ। जिसमें 37 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन अध्यक्ष बलवीर प्रजापति ने बताया कि विवाह सम्मेलन में वर-वधु को आशीर्वाद देने झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंतसिंह, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, मनोहरथाना विधायक कंवरलाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, जिला प्रमुख टीना भील, नगरपालिका अकलेरा चेयरमैन कृष्णा प्रजापति, पूर्व विधायक अनिल जैन कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रजापति समाज के द्वारा अतिथियों का फूलमालाओं के द्वारा स्वागत किया गया। मंच से संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण पाटीदार ने सम्मेलन में प्रजापति समाज के लोगों को बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का संदेश दिया। राधारमण मांगलिक परिसर में हुए इस आयोजन में प्रजापति समाज के 10 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में पहली बार खाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और कई तरह की आधुनिक चीजों का इस्तेमाल करते हुए सम्मेलन को समय के साथ आधुनिक तरह से बनाया गया। पंचायत अध्यक्ष रमेशचन्द्र प्रजापति ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं और प्रशासन का आभार माना। प्रवक्ता मुकेश मोबिया ने बताया की सभी जोड़ों को शौचालय का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान ललित प्रजापति, जगदीश, नरेन्द्र, नवल, रामू, बोस, परिवेश, हेमराज, दुलीचंद, रामनारायण, गोपाल, मुरारी, हरिशंकर, चन्द्रप्रकाश, दिलीप, ज्वाला सहित सभी समाजबंधुओं का पूर्ण सहयोग रहा।
झालावाड़. प्रजापति समाज के सम्मेलन में मौजूद अतिथि, संबोधित करते सांसद।