मुख्य मार्ग पर गंदगी, लोगों को हो रही है परेशानी
खानपुर| स्मार्ट विलेज योजना के अंतर्गत एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी पंचायत प्रशासन द्वारा अनियमित सफाई के चलते मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा होने से आमजन जीवन प्रभवित हो रहा है। बालचंद राठौर, देवेन्द्र चंदेल, नंदलाल टेलर ने बताया कि कस्बे के मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा होने से पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते वार्ड वासियों द्वारा सफाई करवाई जा रही है। लोगों ने पंचायत प्रशासन से नियमित सफाई करवाने की मांग की। सरपंच निर्मला गौड़ ने बताया कि नियमित सफाई करवाई जाएगी।