बाल विवाह की रोकथाम के लिए स्काउट-गाइड ने निकाली रैली
झालावाड़| राजस्थान राज्य राज्य भारत स्काउट और गाइड झालावाड़ की ओर से बुधवार को बाल विवाह रोकथाम के लिए रैगर मोहल्ले में रैली निकाली गई। रैली को एडीएम भवानीसिंह पालावल एवं सीओ स्काउट दिलीप कुमार माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैगर मोहल्ले में निवासियों के साथ रैली निकाली। रैली का नेतृत्व रवि मोदी ट्रेनिंग काउंसलर एवं बीरमचंद ने किया। गुणमाला अजमेरा, प्रतिमा पुलक, नवनीत कुमार, रामनिवास, हरिओम, हरीश मोदी, दुलीचंद, बद्रीलाल एवं रोवर व रेंजर ने भाग लिया। लीडर ट्रेनर कृष्णमोहन देवड़ा ने बाल विवाह न करने की प्रतिज्ञा दिलवाई।